उत्तराखंडदेहरादून:- देखें Video – परफ्यूम की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मची अफरा – तफरी…….

देहरादून। विकासनगर , औद्योगिक क्षेत्र स्थित परफ्यूम की फैक्ट्री में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। श्री बालाजी नाम की कंपनी की फैक्टरी में रविवार दोपहर लगी आग से अफरा – तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गईं। आग इतनी जबरस्त थी कि जिसे काबू करने में अग्निशमन विभाग को भारी मशक्कत उठानी पड़ रही है।

जानकारी के अनुसार, जिस फैक्टरी में आग लगी है उसमें परफ्यूम बनाया जाता है। फैक्टरी परिसर के भीतर से सिलिंडर के धमाकों की आवाज ने इलाके को हिला कर रख दिया। वहीं नजदीक की फैक्टरी तक आग पहुंचने की आशंका के चलते उसमें से सामान निकाल लिया गया है। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि आग बुझाने की कार्यवाही जारी है।

Advertisement
  • Related Posts

    उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले..देखें लिस्ट…

    हल्द्वानी नगर निगम को मिली नई नगर आयुक्त, आषिमा गोयल संभालेंगी जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले सीडीओ देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईएएस…

    35 नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार…

    हल्द्वानी। ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 35 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…