उत्तराखंडदेहरादून। वन्य जीव संघर्ष पर मुख्यमंत्री की सख्ती, डीएफओ को हटाने के आदेश…..

Spread the News

देहरादून। लगातार बढ़ते वन्यजीव हमलों का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त कार्रवाई करते हुए पौड़ी के डीएफओ को तत्काल हटाने के आदेश दिए हैं। बृहस्पतिवार को सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने विभाग को संवेदनशील क्षेत्रों में हफ्ते के सात दिन 24 घंटे हाईअलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर उन्होंने कहा कि इस संघर्ष को खत्म करने के लिए वन विभाग के साथ ही शासन-प्रशासन स्तर पर भी प्रभावी प्रयास किये जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटना की सूचना मिलने के 30 मिनट के अन्दर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच जाए।बैठक में वन मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पांडेय, सी रविशंकर, प्रमुख वन संरक्षक रंजन मिश्रा, अपर सचिव हिमांशु खुराना शामिल रहे।

  • Related Posts

    हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद की हो निष्पक्ष जांच, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कर्णप्रयाग में श्री हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद पर सिख समाज ने चिंता जताई है। मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा…

    सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, तीन बच्चों और पति को छोड़ युवक संग भागी महिला….

    Spread the News

    Spread the Newsपिथौरागढ़। कहते हैं प्यार अंधा होता है। लेकिन जब शादीशुदा महिला बच्चों और पति को छोड़ किसी अन्य के साथ रहने लगे तो इसे प्यार नहीं हवस और…