उत्तराखंड:- पहले दुष्कर्म, फिर शादी, फिर किशोरी को बाजार में छोड़ युवक हुआ गायब,आरोपी और मां के विरुद्ध मुकदमा दर्ज…….

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। सितारगंज में युवक द्वारा कक्षा नौ की छात्रा को घर ले जाकर दुष्कर्म कर, फिर मंदिर में शादी कर किशोरी को बाजार में छोड़ कर गायब हो जाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी और उसकी मां के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार शक्तिफार्म निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि छह सितंबर की सुबह उसकी बेटी काम से बाजार गई थी। तभी अरविंद नगर निवासी देव मंडल उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसे दिन भर यहां-वहां घूमने के बाद और फिर रात में अपने घर ले गया। जहां लड़के की मां ने दोनों को खाना खिलाया और सोने के लिए एक कमरे में भेज दिया।

कहा कि उस रात लड़के ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। बताया कि अगले दिन सात सितंबर को लड़के की मां दोनों को एक गांव के मंदिर ले गई। वहां दोनों की शादी करा दी। इसके बाद लड़के ने उसकी पुत्री को वापस बाजार में छोड़ दिया जिसके बाद वह किसी तरह अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को आप बीती बताई। इधर, पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है। साथ ही, आरोपी और उसकी मां के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

Spread the News

Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

Spread the News

Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…