उत्तराखंडरुद्रपुर – पुलिस मुठभेड़ में लुट और मारपीट के तीन आरोपी घायल, तमंचे और कारतूस बरामद……

Spread the News

रुद्रपुर। लुट और मारपीट के तीन आरोपियों को पंतनगर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। गिरफ्तार तीनों आरोपी पहले भी चोरी और लूट की घटना में जेल जा चुके हैं ।

जानकारी के अनुसार लालकुआं निवासी रजत गुप्ता दिल्ली में ऑटो चालक हैं। 17 नवंबर को रजत बस से रुद्रपुर पहुंचे और एक ऑटो में सवार हुए जिसमें चालक समेत चार लोग थे। टाटा कंपनी के गेट नंबर 6 के पास ऑटो रुकते ही चारों ने रजत से मारपीट की और उसका मोबाइल व नकदी लूटकर फरार हो गए।

रजत द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सुराग मिलने के बाद देर रात सूचना मिली कि लूट में शामिल तीन आरोपी संजय वन क्षेत्र में देखे गए हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों—अरमान और रेहान—के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरे आरोपी सुमित गंगवार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

घायल आरोपियों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो कारतूस और दो खोके बरामद किए हैं। इलाज के बाद तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

  • Related Posts

    महापौर का सख्त एक्शन, स्कूल से गौशाला तक परखी व्यवस्थाएं……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नगर निगम क्षेत्र में जनसुविधाओं और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से महापौर गजराज बिष्ट ने मंगलवार को विभिन्न स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने…

    जुलूस में हथियार लहराने वालों पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार; वीडियो फुटेज से होगी बाकी की पहचान….

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। 15 अगस्त को रुद्रपुर बाजार क्षेत्र में निकाले गए जुलूस के दौरान तलवार, गंडासा, खुकरी, तमंचे और अन्य हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन कर आमजन में भय पैदा…