उत्तराखंड: सोशल मीडिया का जाल, पहले दोस्ती फिर दुष्कर्म और अब कर रहा ब्लैकमेल

Spread the News

देहरादून। राजधानी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने राजपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने अपने साथ किए गए दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी ने युवती की अश्लील वीडियो बनाई और इसे पीड़िता की बहन और दोस्तों को भेज दिया। आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित युवती से 55 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इधर, जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि सेलाकुई क्षेत्र में रहने वाली युवती ने तहरीर में कहा कि वो इंस्टाग्राम पर हेमंत खत्री के संपर्क में आई थी। उसने युवती से दोस्ती का प्रस्ताव रखा। इसके बाद दोनों के बीच बात शुरू हो गई।

आरोप है कि इसी साल जनवरी में हेमंत उसे गजियावाला के एक होटल में ले गया और वहां धोखे से शराब और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। और वीडियो की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच ने शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…