हल्द्वानी: बाबा रामपाल का आश्रम सील, नियमों के विरुद्ध हो रहा था संचालन

Spread the News

हल्द्वानी- जिला प्रशासन ने अवैध तौर पर संचालित किए जा रहे आश्रम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है। बुधवार को डहरिया स्थित संत रामपाल के आश्रम को प्रशासन ने सील कर दिया। क्षेत्र में चल रहे आश्रम पर प्राधिकरण की टीम पहुंची, और सीलिंग की कार्रवाई की।

सिटी मजिस्ट्रेट एवं प्राधिकरण के संयुक्त सचिव एपी वाजपेयी ने बताया कि प्राधिकरण की जांच में पाया गया कि जिस भवन में आश्रम संचालित किया जा रहा था, वह आवासीय नक्शे के आधार पर बनाया गया था। लेकिन नियमों के विरुद्ध उसमें बड़े स्तर पर निर्माण परिवर्तन कर अलग-अलग कमरे बनाए गए थे। इसके चलते पहले ही आश्रम को नोटिस जारी किया गया था।

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि आश्रम में बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है, जिससे जन सुविधा और सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए भवन को सील करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान मौके पर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ नितिन लोहनी और कोतवाल राजेश कुमार यादव समेत भारी पुलिस फोर्स  मौजूद रही।

पूर्व में कुछ हिंदूवादी संगठनों ने भी आश्रम की गतिविधियों को लेकर शिकायतें दर्ज कराई थीं। प्रशासन अब मामले की जांच कर रहा है।

  • Related Posts

    सहकारिता के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, ‘हम साथ हैं, साथ रहेंगे’ से गूंजा ओखलकांडा….

    Spread the News

    Spread the Newsभीमताल। विकासखंड मुख्यालय ओखलकांडा में जिला सहकारी बैंक, बहुद्देशीय समितियों और दुग्ध समितियों के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संचालकों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया…

    शिमला से चोरी, रुद्रपुर में खेल! चेक पोस्ट पर माल दबाने के आरोप में चार गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर पुलिस और हिमाचल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में खुला मामला, लाखों के आभूषण व नगदी बरामद रुद्रपुर। शिमला में हुई चोरी के मामले की जांच के दौरान…