उत्तराखंड रामनगर:- धर्म छुपाकर शादी का झांसा दे युवती के साथ बनाए शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार…….

Spread the News

रामनगर। क्षेत्र में दूसरे समुदाय के युवक द्वारा नाम बदलकर युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर,उसे जेल भेज दिया गया है।

बीते दिनों रामनगर क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ माह पूर्व ढिकुली निवासी अनीस ने हिंदू नाम बताकर उसकी बेटी से दोस्ती की। बाद में शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी का असली नाम पता चलने पर पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। आरोप यह भी है कि अनीस युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बना रहा था। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया है जहां से जेल भेज दिया है।

  • Related Posts

    27 सूत्रीय मांगों को लेकर, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने हल्द्वानी के साथ ही प्रदेशभर में सोमवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को…

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…