उत्तराखंड नैनीताल: कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

Spread the News

नैनीताल-हल्द्वानी। नैनीताल में बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के बाद हुए बवाल के बाद शुक्रवार को आम जनमानस में कानून और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से नैनीताल और हल्द्वानी में पुलिस और प्रशाशन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।

नैनीताल में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ PAC/SSB व अन्य पुलिस टीम द्वारा नैनीताल थाने से खड़ी बाजार, बड़ा बाजार, चीनाखान, रिक्शा स्टैंड, माल रोड, घोड़ा स्टैंड आदि स्थानों में होते हुए  शहर में फ्लैग मार्च करते हुये आम जनमानस में सुरक्षा के प्रति विश्वास को बढाया गया। एसएसपी ने कहा कि कानून एवं शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों पर पुलिस की सख्त निगरानी है, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामकता फैलाने व कानून एवं शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

वहींहल्द्वानी में भी प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। नैनीताल रोड, तिकोनिया, राजपुरा, रेलवे बाजार, बनभूलपुरा, शनी बाजार, बरेली रोड आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया, जिससे आमजन में पुलिस और प्रशासन के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना बनी रहे। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसडीएम राहुल शाह, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, कोतवाल राजेश यादव व बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अचानक सरकारी स्कूल पहुंचे प्रमुख सचिव, बच्चों से पूछे गणित-अंग्रेजी के सवाल…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख सचिव डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम गुरुवार को अचानक केशरवाला संकुल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय दवारा पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं का जायजा लिया…

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी साहिल गिरफ्तार, सम्पत्ति के जब्तीकरण की होगी कार्रवाई….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले के भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर नाबालिग की मां की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए…