उत्तराखंड हल्द्वानी:नैनीताल में बालिका से दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ आक्रोश,कड़ी सजा दिए जाने की मांग

Spread the News

हल्द्वानी। नैनीताल में बालिका के साथ हुए दुष्कर्म की घिनौनी घटना के बाद लोगों में अत्यधिक आक्रोश है। जिले में विभिन्न संगठनों द्वारा प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसके चलते शनिवार समाजसेवी योगिता बनौला के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों की महिलाओं द्वारा प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया गया। इस दौरान महिलाओं ने बालिका से दुराचार करने के आरोपी को कठोर दंड दिए जाने की मांग की। महिलाओं ने सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भी प्रेषित किया।

ज्ञापन में बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी मोहम्मद उस्मान को फांसी दिए जाने की मांग की गई। इस दौरान सुचित्रा जायसवाल, हेमा कबडवाल, मंजू वार्ष्णेय, प्रियंका वार्ष्णेय, काजल खत्री, मीना सती, पार्वती किरौला, सुशील अग्रवाल, सुमन, रश्मि, योगेंद्र साहू सहित अन्य मौजूद थे।

वहीं हेल्पिंग हैंड चैरिटेबल ट्रस्ट की निदेशक शशि सिंह के नेतृत्व में बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को कठोर सजा दिए जाने की मांग को लेकर एसडीएम कोर्ट में लोगों ने प्रदर्शन किया।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…