उत्तराखंडलालकुआं:- दृष्टिबाधित बच्चों संग मनाया दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जन्मदिन, मिठाई और उपहार पाकर खिले बच्चों के चेहरे….

लालकुआँ। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जन्मोत्सव दृष्टिबाधित बच्चों के बीच धूमधाम से मनाया गया।

बृहस्पतिवार को संघ के अधिकारी गौलापार स्थित नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (नैव स्कूल) पहुँचे, यहां 150 बच्चों के साथ मंत्री बहुगुणा का जन्मदिवस मनाया गया।

इस अवसर पर संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, तथा पी एंड आई अधिकारी सुभाष बाबू ने बच्चों को मिष्ठान वितरित कर उनके साथ जन्मोत्सव की खुशियाँ साझा कीं।

बच्चों ने भी गीतों और शुभकामनाओं से मंत्री के प्रति अपना स्नेह व्यक्त किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि “दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा न केवल ऊर्जावान और जनसेवी व्यक्तित्व हैं, बल्कि सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके मार्गदर्शन में दुग्ध संघ सेवा, समर्पण और संवेदना की भावना के साथ सतत प्रगति कर रहा है।”

उन्होंने मंत्री बहुगुणा के दीर्घायु, स्वस्थ और सफल जीवन की कामना करते हुए सम्पूर्ण दुग्ध संघ परिवार की ओर से जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। विधायक बंशीधर भगत के साथ भी मंत्री बहुगुणा का जन्मोत्सव हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध संघ भविष्य में भी नैव स्कूल के बच्चों की शिक्षा और कल्याण के लिए हर संभव सहयोग करेगा।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी, जिला पंचायत प्रतिनिधि अर्जुन बिष्ट, अवशीतन केंद्र प्रभारी शांति कोरंगा, मीना रौतेला, लक्ष्मी पंत, कमल बेलवाल, राहुल, चन्दन किरौला सहित अनेक बच्चे उपस्थित रहे।

Advertisement
  • Related Posts

    खेत में हुआ खूनी विवाद! 22 वर्षीय युवक को मारी गोली, हालत गंभीर…

    पेट में लगी गोली, दिल्ली रेफर; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर में खेत में हुए आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली लग…

    दीपावली पर खुशियों के साथ सुरक्षा का भी रखें ध्यान, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं…

    आतिशबाजी के दौरान बरतें सावधानी, बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें; बुजुर्गों और पशु-पक्षियों का भी रखें ख्याल हल्द्वानी। मंडलायुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दीपावली…