उत्तराखंडरामनगर:- झोपड़ी में मिला बुजुर्ग का सिर कुचला हुआ शव, क्षेत्र में दहशत……

रामनगर। नगर के ग्राम पिछड़ी इलाके से एक सनसनी घटना सामने आई है। बृहस्पतिवार की सुबह झोपड़ी के अंदर 65 वर्षीय बुजुर्ग का लहू लुहान शव मिलने से क्षेत्र में भय का माहौल है। बुजुर्ग का सिर कुचलकर उसकी निर्मम हत्या की गई है।

घटना का पता चलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद सीओ सुमित पांडे और कोतवाल सुशील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या के कारण की जांच में जुट गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार सलीम अली झोपड़ी में अकेले रहते थे। उनके परिजन अलग मकान में रहते हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम ही सलीम अली उत्तर प्रदेश के किसी इलाके से अपनी जमीन बेचकर लौटे थे। उनके पास जमीन बिक्री की रकम भी थी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि लूट के इरादे से उनकी हत्या की गई होगी।

बृहस्पतिवार की सुबह जब ग्रामीणों ने सलीम अली की झोपड़ी का दरवाजा खुला देखा, तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. अंदर सलीम अली का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था. आसपास खून फैला हुआ था. घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सलीम अली के परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सीओ सुमित पांडे ने बताया कि पुलिस हर एंगल से घटना की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। लूटपाट की आशंका को ध्यान में रखते हुए पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

Advertisement
  • Related Posts

    खेत में हुआ खूनी विवाद! 22 वर्षीय युवक को मारी गोली, हालत गंभीर…

    पेट में लगी गोली, दिल्ली रेफर; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर में खेत में हुए आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली लग…

    दीपावली पर खुशियों के साथ सुरक्षा का भी रखें ध्यान, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं…

    आतिशबाजी के दौरान बरतें सावधानी, बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें; बुजुर्गों और पशु-पक्षियों का भी रखें ख्याल हल्द्वानी। मंडलायुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दीपावली…