हल्द्वानी: जमीन दिखा जवान को बेच दी सड़क, कुमाऊं कमिश्नर के पास पहुंचा मामला……

Spread the News

हल्द्वानी। शहर के मुखानी थाना क्षेत्र में लैंड फ्रॉड का अनोखा मामला सामने आया है। यहां सेना के जवान को प्लॉट बताकर सड़क बेच दी गई। यही नहीं धोखेबाजों ने जालसाजी से उक्त जमीन की रजिस्ट्री भी करा दी। अब 14 साल बाद जब मामला खुला तो जवान के पैरों तले जमीन खिसक गई। निबंधन कार्यालय से जांच हुई तो पता चला कि ऐसे 9 और मामले हैं, जिसमें लोगों को जमीन दिखाकर सड़क बेच दी गई। जवान ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से न्याय की गुहार लगाई है। कमिश्नर के निर्देश पर मुखानी पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि तिलक मार्केट दमुवाढूंगा निवासी कुन्दन सिंह नेगी सेना की कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात हैं और कश्मीर में कार्यरत हैं। कुंदन ने वर्ष 2011 में अपनी पत्नी लक्ष्मी नेगी के नाम पर रामड़ी आनसिंह में 1900 वर्ग फिट जमीन जोधा सिंह रावत के जरिये हेम चन्द्र जोशी से खरीदी। उक्त जमीन की रजिस्ट्री कराने के साथ ही उन्होंने भूमि पर चाहरदिवारी भी करा दी थी। उनके अनुसार वह जब भी छुट्टी आते थे तो अपनी जमीन देखने जरूर जाते थे। इस बार भी छुट्टी पर आए तो जमीन देखने पहुंचे और पाया कि इनकी जमीन पर किसी ने तारबाड़ कर दी है। पता लगा कि जिस जमीन पर वह अपना दावा कर रहे थे, उसकी रजिस्ट्री तरुणा वर्मा के नाम पर थी। कुंदन ने खेत नंबर के हिसाब से अपनी प्लॉट तलाशी तो सामने आया कि ऐसे 9 प्लाट बेचे गए है। जिसके बाद वह प्लॉट बेचने वाले हेम चन्द्र जोशी के भाई सुरेश चन्द्र जोशी के पास पहुंचे और बताया कि मौके पर उनका प्लॉट ही नहीं है। पटवारी से पता किया तो उसने बताया गया कि बचा हुआ रकवा सड़क है। सुरेश चंद्र ने गलत तरीके से प्लाट बेचा।

मुखानी पुलिस के अनुसार मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…