उत्तराखंड हल्द्वानी:- देखें Video – रामपुर रोड पर टाटा मैजिक और रोडवेज बस में हुई जबरदस्त भिड़ंत, दर्जनभर लोग घायल……..

Spread the News

हल्द्वानी। रामपुर रोड गन्ना सेंटर के निकट टाटा मैजिक और रोडवेज की बस की आपस में भीषण टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में टाटा मैजिक सवार लोग घायल हो गए। घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में लाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार आज शाम लगभग 4:00 बजे रुद्रपुर की ओर से आ रही सवारियों से भरी तेज रफ्तार टाटा मैजिक हल्द्वानी की ओर से जा रही यूपी रोडवेज की बस से जा टकराई। इस जबरदस्त भिड़ंत में टाटा मैजिक सवार यात्रियों में चींख पुकार मच गई। हाईवे पर हुए इस भीषण हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि टाटा मैजिक में लगभग 15 लोग सवार थे। घटना के बाद 108 के मौके पर पहुंचने में हो रही देरी के चलते घटनास्थल पर मौजूद वंदे मातरम सेवा ग्रुप के सदस्य वीर जोशी ने वहां से गुजर रहे एक बोलेरो चालक की मदद से हादसे में घायल 10 लोगों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जबकि दो घायलों को बाद में 108 अस्पताल लेकर पहुंची।

इस हादसे ने पुलिस व्यवस्था और आरटीओ विभाग पर भी सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मैजिक में लगभग 12 से 15 लोग सवार थे। यदि रास्ते में वाहनों की चेकिंग की जाती तो हादसे में इतने लोग घायल नहीं होते। सभी घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

  • Related Posts

    तमंचे की नोक पर महिला से गैंगरेप और लूट, चार आरोपी गिरफ्तार……. 

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। दिनांक 07.07.2026 को हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र में रात के वक्त घर पर अपने बच्चे के साथ मौजूद महिला के साथ तमंचे की नोक पर…

    स्मार्ट मीटर पर भड़का आक्रोश, पार्षदों ने खून से मुख्यमंत्री के नाम लिखा पत्र….. 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। स्मार्ट मीटर और बड़े हुए बिजली बिलों के खिलाफ जनता अब सड़कों पर उतर आई है। बुधवार को जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में सैकड़ों लोग तिकोनिया स्थित बुद्ध…