उत्तराखंड हरिद्वार :- रंगदारी वसूलने के लिए डॉक्टर को गोली मारने की धमकी, पुलिस की तत्परता से पकड़े गए आरोपी………

Spread the News

हरिद्वार। फोन पर डरा जान से मारने की धमकी दे लाखों रुपये की रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक अवैध चाकू और मोटरसाइकिल बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. जितेन्द्र चंदेला के पुत्र भावेस प्रताप चंदेला, निवासी एच-10 शिवलोक कॉलोनी, रानीपुर ने कोतवाली रानीपुर में तहरीर दी थी कि कुंवाखेड़ा, लक्सर निवासी आजाद गुर्जर ने फोन पर उनसे एक आश्रम बनाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये की मांग की। पैसे न देने पर आरोपी ने डॉक्टर और उनके परिवार को गोली मारने की धमकी दी थी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मु0अ0सं0 441/25 धारा 308 (4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर, सहायक पुलिस अधीक्षक सदर के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
टीम ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार देर रात सेक्टर-1, बीएचईएल मटेरियल गेट के पास से दो आरोपियों आजाद पुत्र महिपाल (32 वर्ष) व सुरेन्द्र गुर्जर पुत्र बासी (63 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम कुंवाखेड़ा, थाना लक्सर, को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आजाद के कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा मय दो जिंदा कारतूस तथा सुरेंद्र के पास से एक अवैध चाकू बरामद किया गया।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि 31 अक्टूबर की शाम शराब पीते समय उन्होंने डॉक्टर को फोन कर रंगदारी मांगी थी। योजना थी कि पैसे मिलने पर दोनों आपस में बांट लेंगे, लेकिन डॉक्टर के इंकार करने पर उन्होंने डराने की नीयत से तमंचा और चाकू लेकर रानीपुर पहुंचने की योजना बनाई थी।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 3/4/25 शस्त्र अधिनियम भी बढ़ा दी है। गिरफ्तार आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Related Posts

नकली आभूषणों पर हॉलमार्क लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार…….

Spread the News

Spread the Newsचमोली। नकली ज्वैलरी पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए बिहार के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के…

इस दिन बदलेगा रानीखेत एक्सप्रेस का रूट….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। काठगोदाम और हल्द्वानी समेत आसपास के स्टेशनों से दिल्ली, जयपुर समेत जैसलमेर रूट पर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेल…