उत्तराखण्ड हल्द्वानी:- राजमिस्त्री, बेचेलाल था कॉलटैक्स के निकट नहर में बहने वाला व्यक्ति, मुखानी स्थित सिंचाई नहर में मिला शव……..

Spread the News

हल्द्वानी। काठगोदाम में कालटेक्स के निकट नहर में बहे व्यक्ति की पहचान राजमिस्त्री बेचेलाल के रूप में हुई है। शनिवार को बेचेलाल सिंचाई नहर में बह गया था, जिसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला था। रविवार की सुबह मुखानी चौराहे पर मंदिर के नीचे सिंचाई नहर में उनका शव बरामद हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी बेचेलाल पिछले 40 वर्षों से राजमिस्त्री का काम कर रहे थे। कल वह लघु शंका के लिए सिंचाई नहर की तरफ गए और पैर फिसलने से नहर में जा गिरे। और आज मुखानी में नहर में उनका शव मिला। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद की हो निष्पक्ष जांच, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कर्णप्रयाग में श्री हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद पर सिख समाज ने चिंता जताई है। मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा…

    सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, तीन बच्चों और पति को छोड़ युवक संग भागी महिला….

    Spread the News

    Spread the Newsपिथौरागढ़। कहते हैं प्यार अंधा होता है। लेकिन जब शादीशुदा महिला बच्चों और पति को छोड़ किसी अन्य के साथ रहने लगे तो इसे प्यार नहीं हवस और…