उत्तराखण्ड हल्द्वानी:- देखें Video – स्कॉर्पियो सवार युवकों ने महिला से की छेड़छाड़, परिजनों ने छिछोरों की जमकर धुनाई…….

Spread the News

हल्द्वानी। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में स्कॉर्पियो सवार तीन युवकों को एक महिला से छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। देर रात हुई इस घटना में महिला और उसके परिजनों ने न केवल तीनों युवकों की जमकर पिटाई की, बल्कि बाद में उन्हें पुलिस के हवाले भी कर दिया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, बीते देर रात करीब 11 बजे लालकुआं निवासी एक महिला और युवती हाईवे किनारे टहल रही थीं। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो कार वहां आकर रुकी और उसमें सवार तीन युवकों ने महिला से अभद्रता शुरू कर दी। शोर मचाने पर महिला के परिजन मौके पर पहुंच गए और तीनों आरोपियों की जमकर धुनाई कर दी।

गुस्साई महिला ने स्कॉर्पियो पर पत्थर फेंककर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल कुमार आर्या, चंदन आर्या और विनोद आर्या, निवासी बिंदुखत्ता, लालकुआं के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि लालकुआं कोतवाली पुलिस ने तीनों मनचलों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

  • Related Posts

    27 सूत्रीय मांगों को लेकर, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने हल्द्वानी के साथ ही प्रदेशभर में सोमवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को…

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…