उत्तराखंड हल्द्वानी:-लौह पुरुष और आयरन लेडी को किया नमन, सर्वधर्म सद्भाव और सम्मान का लिया संकल्प…….

Spread the News

हल्द्वानी। स्वराज आश्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम और विचार गोष्ठि का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने सरदार पटेल जी के राष्ट्र निर्माण और देश के एकीकरण में उनके अद्वितीय साहस एवं दूरदर्शिता को स्मरण किया। साथ ही स्व. इंदिरा गांधी जी के दृढ़ नेतृत्व, साहसिक निर्णय और देश की अखंडता के लिए उनके अदम्य योगदान को भी नमन किया गया।

इस दौरान विधायक सुमीत हृदयेश ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल और इंदिरा गांधी दोनों ही भारत के इतिहास की ऐसी महान विभूतियाँ हैं जिन्होंने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके आदर्श आज भी हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

कार्यक्रम का संचालन हल्द्वानी महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने देश की एकता और जनसेवा के मार्ग पर निरंतर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में हेमंत बगड़वाल, एन. बी. गुणवत्त, मधु सांगुड़, सोहेल अहमद सिद्दीकी, मलय बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, हेम पांडे, डॉ. मयंक भट्ट, राधा आर्य, कमला सनवाल, राजेंद्र उपाध्याय, नितिन भट्ट, भुवन तिवारी, गिरीश तिवारी, अमित रावत, पार्षद मोना शर्मा, हेमन्त साहू, गोविंद बगड़वाल, लाल सिंह पवार, पार्षद एडवोकेट धर्मवीर, विनोद कुमार पिन्नु, गिरीश पांडे, कैलाश शाह, राजेंद्र बिष्ट, अल्का आर्य, महेशानंद, तस्लीम अंसारी, रत्ना श्रीवास्तव, मंजू पांडे, उदित करायत, हबीबुर रहमान, चंदन भाकुनी, शंकर कोहली, शोभित आर्य, अरशद आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नशे के खिलाफ काठगोदाम पुलिस को मिली बड़ी सफलता,10 लाख की चरस के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नशे के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत *काठगोदाम पुलिस एवं ANTF/STF कुमाऊं टीम को बड़ी सफलता…

    प्रेम, प्यार,और बलिदान की मूर्त है मां, देखें Video………..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आल इंडिया लीनस क्लब प्रयास द्वारा मदर्स डे धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर क्लब की सदस्यों द्वारा मां को समर्पित गीत, कविता आदि प्रस्तुत…