उत्तराखंड हल्द्वानी:-पुलिस कर्मियों को रौंदने वाला थार चालक गिरफ्तार…..

Spread the News

देहरादून। राजधानी में रविवार की सुबह आराघर टी-जंक्शन पर उस समय हड़कंप मच गया जब वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों पर एक महिंद्रा थार (UK07 FW1002) सवार चालक ने रोकने के प्रयास पर वाहन को पुलिसकर्मियों पर ही चढ़ा दिया। घटना में तीन पुलिस कर्मी हेड कांस्टेबल सुगनपाल, कांस्टेबल सचिन और कांस्टेबल कमला प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर होने पर उन्हें सिनर्जी अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल तीनों पुलिसकर्मी उपचाराधीन हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय कुमार तत्काल सिनर्जी अस्पताल पहुंचे और घायल जवानों का हालचाल जाना। एसएसपी ने चिकित्सकों से बातचीत कर उनके बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही थाना डालनवाला और कैंट के प्रभारी निरीक्षकों को घायलों की देखभाल और चिकित्सा में हर संभव सहयोग के आदेश दिए। घटना के बाद देहरादून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन चालक मोहम्मद उमर उर्फ ताहिर (पुत्र मोहम्मद रईस, निवासी 1 EC रोड, थाना डालनवाला, उम्र 36 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जबकि घटना में प्रयुक्त महिंद्रा थार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

  • Related Posts

    आईजी दफ्तर के सामने आधी रात ‘बवाल’! डंडे बरसने का VIDEO वायरल, पुलिसिंग पर उठे सवाल…..

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। मल्लीताल में आईजी कार्यालय के बेहद करीब रविवार देर रात सड़क पर हुए विवाद ने नैनीताल की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मारपीट का वीडियो…

    राहुल गांधी पर मुकदमे को लेकर भड़का वाल्मीकि समाज, कोतवाली में किया जोरदार प्रदर्शन….

    Spread the News

    Spread the Newsसमाज का दावा—शिकायतकर्ता का वाल्मीकि समाज से कोई संबंध नहीं, निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रामलीला मैदान में…