उत्तराखंड हल्द्वानी:- एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को मिठाई बांटकर मनाई दीपावली……

Spread the News

हल्द्वानी। दीपावली के अवसर पर जनता की सुरक्षा एवम् जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए जाने के लिए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जिले में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। रविवार को एसएसपी स्वयं मिठाई लेकर ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिस कर्मियों को दीपावली की बधाई देने पहुंचे। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को उनके द्वारा ठीक तरह से ड्यूटी करने के लिए हौसला अफजाई की। इस दौरान शहर के बाजारों तथा अन्य क्षेत्रों में तनात पुलिसकर्मी सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाते हुए पाए गए।

एसएसपी नैनीताल द्वारा अचानक ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के बीच पहुंच मिठाई वितरित करने से पुलिस कर्मियों के चेहरों पर एक अलग ही खुशी दिखाई दी।

एसएसपी ने शहर के विभिन्न चौराहा व अन्य ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित किया।

इस दौरान प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी, नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी,अमर चंद्र शर्मा प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, महेश चंद्र निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम, दिनेश जोशी थानाध्यक्ष मुखानी, समेत संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ज्योलीकोट में जलजनित बीमारियों पर प्रशासन सख्त, घर-घर होगी सैंपलिंग….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी/ज्योलीकोट। ज्योलीकोट क्षेत्र में जलजनित रोगों से बढ़ रही बीमारी को लेकर सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलीकोट सहित गाजा, सरियाताल,…

    रोडवेज ट्रैफिक शाखा हल्द्वानी में नई कार्यकारिणी का गठन, कौशल जोशी अध्यक्ष और दिनेश भंडारी बने मंत्री….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की ट्रैफिक शाखा हल्द्वानी के चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया में कौशल जोशी को अध्यक्ष, दिनेश भंडारी को…