उत्तराखंड हल्द्वानी: SDM ने किया गौला पुल पर किए जा रहे हैं सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण,जल्द शुरू होगा एप्रोच रोड का कार्य

Spread the News

हल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार को उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह,अधीक्षण अभियंता सिंचाई महेश कुमार खरे, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग मनोहर सिंह धर्मशक्तु, एनएचएआई  परियोजना निदेशक विकास मित्तल और काठगोदाम रेलवे के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर  बृजेश कुमार ने संयुक्त रूप से गौला पुल पर हो रहे सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक एनएचएआई ने अवगत कराया कि गौला पुल के दाहिने तट पर सुरक्षा कार्य जून माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा, साथ ही नदी पर बनाए जा रहे चेक डैम का कार्य भी जून तक पूर्ण हो जाएगा। अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग ने जानकारी दी  कि पुल के एप्रोच रोड का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। इसके बाद टीम ने तीन पानी रेलवे ओवरब्रिज का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग एवं एनएचएआई को सभी नालियों की सप्ताह भर में सफाई कराने एवं गूल कार्य को अविलंब पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उपरोक्त निरीक्षण में प्रत्यूष सिंह , अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग , हल्द्वानी , दिनेश रावत , अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…