उत्तराखंड हल्द्वानी: सांसद अजय भट्ट ने किया रकसिया नाले का निरीक्षण

Spread the News

हल्द्वानी। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों का सांसद अजय भट्ट ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की और से हल्द्वानी शहर के विकास के लिए की गई 2000 करोड़ की घोषणा और मुख्यमंत्रीजी धामी द्वारा शिलान्यास की गई परियोजना के अन्तर्गत वर्षा जल प्रबन्धन की दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण प्रेमपुर लोशज्ञानी के समीप रकसिया नाले के आउटफॉल निर्माण का कार्य जोरों पर चल रहा है, जिसमें लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण ही चुका है। इसमें नाले का निर्माण प्रेमपुर लोशज्ञानी चौराह से आरटीओ रोड होते हुए टैगोर के समीप आर पार कर दिया गया है। कहा कि बर्षा ऋतु से पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा।

बताया कि नाले को पूर्ण रूप से भूमिगत कर इसके ऊपर सड़क बनाई जायेगी, जिससे हल्दुपोखरा नायक, हिन्ममतपुर बैजनाथ, गुसाईंपुर, पांडेय नेवार, पूरनपुर, आनंदपुर एवं प्रेमपुर लोषज्ञानी गाँव में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। नाले में आने वाले कूड़े एवं सिल्ट का रोकने के लिए बिरला स्कूल के समीप डिसिल्टिंग टैंक का निर्माण किया जा रहा है, जिससे उसके निचले इलाक़ों में कूड़ा और सिल्ट को जाने से रोका जाएगा। निरीक्षण के दौरान मेयर गजराज सिंह बिष्ट सहित अन्य जन प्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक, अधिकारी भी मौजूद रहे

  • Related Posts

    हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद की हो निष्पक्ष जांच, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कर्णप्रयाग में श्री हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद पर सिख समाज ने चिंता जताई है। मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा…

    सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, तीन बच्चों और पति को छोड़ युवक संग भागी महिला….

    Spread the News

    Spread the Newsपिथौरागढ़। कहते हैं प्यार अंधा होता है। लेकिन जब शादीशुदा महिला बच्चों और पति को छोड़ किसी अन्य के साथ रहने लगे तो इसे प्यार नहीं हवस और…