उत्तराखंड हल्द्वानी:- ऑनलाइन ठगी मामला, दिल्ली साइबर सेल ने हल्द्वानी के तीन युवकों को उठाया, पूछताछ जारी……. 

Spread the News

हल्द्वानी। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने साइबर धोखाधड़ी के एक मामले की जांच के सिलसिले में हल्द्वानी में कार्रवाई करते हुए बनभूलपुरा क्षेत्र के तीन युवकों को हिरासत में लिया है। टीम युवकों को पूछताछ के लिए दिल्ली लेकर गई है। बनभूलपुरा थाना प्रभारी सुशील जोशी ने बताया कि दिल्ली साइबर सेल की टीम जांच कार्य के लिए हल्द्वानी पहुंची थी।

इस दौरान जांच में बनभूलपुरा निवासी मोहम्मद शादाब अंसारी, अनस अंसारी और मोहम्मद दानिश पर संदेह जताया गया। पूछताछ के बाद तीनों को हिरासत में लेकर दिल्ली ले जाया गया, जहां उनसे साइबर ठगी के मामले में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई दिल्ली में ऑनलाइन ठगी के मामले से जुड़ी है, जिसकी जांच साइबर सेल पिछले कुछ दिनों से कर रही थी।

  • Related Posts

    नंदा देवी डोला विसर्जन को लेकर भवाली में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की नो एंट्री….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। माँ नन्दा देवी महोत्सव के तहत 23 सितंबर को होने वाले डोला विसर्जन एवं झांकी को देखते हुए भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया…

    नंदा देवी महोत्सव में चाक-चौबंद सुरक्षा, SSP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक मां नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है।…