उत्तराखंड हल्द्वानी:-चित्रशिला घाट पर मनाया गया दीपोत्सव, महापौर गजराज बिष्ट सहित सैकड़ो श्रद्धालु रहे मौजूद ……

Spread the News

हल्द्वानी। बूढ़ी दीपावली के पावन पर्व पर रानीबाग के गार्गी नदी तट पर महापौर गजराज बिष्ट के सानिध्य में दीपोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि जून माह से नगर निगम द्वारा गार्गी नदी के उत्थान के लिये आरती प्रारंभ की गयी है, जो प्रतिदिन सायंकाल में की जाती है, शनिवार को इसी क्रम में बूढ़ी दीपावली के अवसर पर 551 दीप जलाकर दीपोत्सव बनाया गया।

कार्यक्रम आयोजक सचिन साह ने महापौर की इस पहल की सराहना करते हुये कहा कि हमें गार्गी नदी के तट पर समय समय पर विभिन्न आयोजन कर इस धाम में अन्य स्थानों की तरह भव्य आरती का प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, पार्षद बबली वर्मा, तनुजा जोशी, हेमा भट्ट, मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, संदीप सनवाल, कंचन उप्रेती, छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक गोस्वामी, मंडल महामंत्री श्मनोज रावत सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…