उत्तराखंड हल्द्वानी: बच्चों के सर से उठा पिता का साया, 14 टायरा ट्रक ने बाइक सवार ही नहीं परिवार की खुशियां भी रौंदी

Spread the News

लालकुआं: कोतवाली क्षेत्र में सेंचुरी पेपर मिल के वीआईपी गेट के पास बृहस्पतिवार देर रात एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। तेज रफ्तार 14 टायरा ट्रक ने बाइक सवार दीपक सिरोही को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में गम और गुस्से का माहौल है। मृतक दीपक सिरोही सेंचुरी पेपर मिल का कर्मचारी था और न्यू कॉलोनी, पेपर मिल परिसर में रहता था। हादसा उस वक्त हुआ जब दीपक शाम को बाजार से घर लौट रहा था। मिल से माल उतारकर बाहर निकल रहे ट्रक ने दीपक की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से दीपक की बाइक अनियंत्रित हो गई और वह उछलकर ट्रक के टायर नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की खबर मिलते ही लालकुआं पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन स्थानीय लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस के देर से पहुंचने पर गुस्सा जाहिर किया। लोगों का कहना है कि हादसे के 30 मिनट बाद सहायता पहुंची, जिसके चलते दीपक को तुरंत मदद नहीं मिल सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, दीपक की कुछ वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दीपक शाम 5 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद बाजार गया था और रात को घर लौटते वक्त यह हादसा हुआ। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

 

  • Related Posts

    महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने, राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह से की भेंट वार्ता….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। महापौर गजराज बिष्ट ने नैनीताल लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से भेंट की। महापौर बिष्ट ने बताया कि उन्होंने महामहिम से नगर के विकास,…

    शांति व्यवस्था भंग करने पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पुलिस द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली लालकुआं पुलिस द्वारा 05 व्यक्तियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस*…