उत्तराखंड हल्द्वानी: सिंचाई नहर नहर में आया 6 फीट लंबा सांप, मचा हड़कंप, निकल कर भागे नहा रहे लोग

Spread the News

हल्द्वानी: काठगोदाम में सिंचाई नहर में नहा रहे लोगों में उसे समय हड़कंप मच गया जब नहर में एक 6 फीट लंबा सांप आ गया। आनन फानन में नदी में नहा रहे लोग सांप से बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

पारा बढ़ने के साथ-साथ हर किसी को गर्मी सताने लगी है। रविवार दोपहर को काठगोदाम सिंचाई नहर में गर्मी से राहत पाने के लिए बहुत से युवा और बच्चे नहा रहे थे। तभी नहर में कहीं से एक 6 फीट लंबा सांप आ गया। सांप को देख नहर किनारे खड़े लोगों ने शोर मचाना शरू कर दिया। पानी में सांप को देख नहा रहे लोगों में हड़कंप मच गया। नहर में नहा रहे लोग तत्परता दिखाते हुए नहर से बाहर निकल गए। नहा रहे लोगों द्वारा तत्परता दिखाने से अनहोनी होने से बच गई। कुछ युवकों ने सांप को मारने का भी प्रयास किया लेकिन कुछ महिलाओं द्वारा उन्हें ऐसा करने से मना करने पर उन्होंने सांप को जाने दिया। कुछ देर बाद सांप नहर से निकलकर झाड़ियों में चला गया।

  • Related Posts

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…