उत्तराखण्ड हल्द्वानी: सरकारी गेस्ट हाउस में मिली शराब की बोतलें, सांसद अजय भट्ट ने जताई नाराजगी

Spread the News

हल्द्वानी: नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सांसद अजय भट्ट ने रविवार को हल्द्वानी में कड़ा कदम उठाया। एम.बी. कॉलेज में पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ठंडी सड़क स्थित लोक निर्माण विभाग (PWD) के गेस्ट हाउस में अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे।

जैसे ही गेस्ट हाउस के कमरे खोले गए, वहां का नजारा देखकर सांसद अजय भट्ट हैरान रह गए। कमरों में शराब की खाली बोतलें, सिगरेट के खोखे, ताश की गड्डियां और कूड़े का ढेर फैला हुआ था। यह दृश्य देखकर उन्होंने तुरंत गेस्ट हाउस के अन्य कमरों का भी निरीक्षण किया, जहां हालात कुछ ऐसे ही पाए गए।

मौके की गंभीरता को देखते हुए सांसद ने तत्काल कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को फोन कर अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की और मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद हल्द्वानी की तहसीलदार मनीषा बिष्ट तुरंत मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार नशे के खिलाफ कड़ा अभियान चला रही है और ऐसे में किसी सरकारी परिसर में इस तरह की गतिविधियां बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता पी.एस. बृजवाल से भी फोन पर बात कर कड़ी आपत्ति जताई और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की।

  • Related Posts

    नंदा देवी डोला विसर्जन को लेकर भवाली में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की नो एंट्री….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। माँ नन्दा देवी महोत्सव के तहत 23 सितंबर को होने वाले डोला विसर्जन एवं झांकी को देखते हुए भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया…

    नंदा देवी महोत्सव में चाक-चौबंद सुरक्षा, SSP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक मां नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है।…