उत्तराखंड हल्द्वानी:- पति गया टिकिट लेने, पत्नी रेलवे स्टेशन से हुई प्रेमी संग फरार, मुकदमा दर्ज……

Spread the News

हल्द्वानी। गौरापड़ाव में पति के साथ ससुराल जा रही महिला के प्रेमी के साथ भागने का मामला सामने आया है। पति की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के फरुखाबाद निवासी युवक अपनी पत्नी को लेने के लिए गोरापड़ाव स्थित अपनी ससुराल आया था। बीती आठ नवंबर को वह पत्नी को लेकर लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुंचा तभी वह टिकट लेने गया, तभी मौके का फायदा उठा उसकी पत्नी प्रेमी के साथ फरार हो गई। काफी खोजबीन के बाद पति बबलू कश्यप ने रविवार को जीआरपी काठगोदाम थाने में तहरीर सौंप ससुराल के पड़ोस में रहने वाले महेश आर्य पर पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। जीआरपी थानाध्यक्ष के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया है, आरोपी घर से फरार है और उसका नंबर भी बंद है।

  • Related Posts

    27 सूत्रीय मांगों को लेकर, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने हल्द्वानी के साथ ही प्रदेशभर में सोमवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को…

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…