उत्तराखंड हल्द्वानी:- बी.फार्मा की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम…..

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के शीशमहल से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है। यहां एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में बी.फार्मा की पढ़ाई कर रही 20 वर्षीय छात्रा ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि छात्रा ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

मृतका के पिता बिजली विभाग में कार्यरत हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब तक आत्महत्या के कर्म का पता नहीं चल पाया है।

Advertisement
  • Related Posts

    मारपीट कर लूटी बुलेट, चार शातिर गिरफ्तार; 2610 रुपये और बाइक बरामद

    रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में युवक से मारपीट कर बुलेट बाइक, नकदी और एटीएम कार्ड लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई…

    नशे के इंजेक्शन को लेकर विवाद, दोस्त ने ही घोंट दिया अभय का गला…

    खटीमा में 20 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा, शव गटर में छिपाया; मोबाइल और 2300 रुपये लूटने के बाद लौटाया फोन खटीमा। खटीमा में लापता हुए 20 वर्षीय युवक…