उत्तराखंड हल्द्वानी: पति ने की दूसरी शादी, पत्नी पहुंची थाने, केस दर्ज

Spread the News

हल्द्वानी शहर में एक पत्नी के होते हुए पति के दूसरी महिला से शादी करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद गुस्साई पहली पत्नी ने थाने में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने पति पर धोखे में रखकर दूसरी शादी करने और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया हैं। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पति मूल रूप से रामपुर, यूपी का रहने वाला बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार बनभूलपुरा निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 2017 में उसकी शादी अमीरउद्दीन उर्फ यामीन निवासी स्वार रामपुर, यूपी के साथ हुई थी। शादी के एक माह तक पति का व्यवहार ठीक रहा। इसके बाद वह नशे में मारपीट करने लगा। कुछ समय पहले उसे पति के दूसरी शादी करने की जानकारी मिली। इस बारे में पति से बात करने आर उसने पीड़िता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह अपने मायके हल्द्वानी आ गई।

आरोप है कि पति ने उनकी शादी की तस्वीरें व अन्य शादी के कागजात भी जला दिए हैं। महिला समाधान केंद्र में शिकायत के बाद काउंसलिंग हुई तो पति दोबारा उसे लेकर रामपुर चला गया, और प्रताड़ित करने लगा। फिर पीड़िता हल्द्वानी आ गई। जिसके बाद उसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ धारा 115 (2), 351(2), 352 और 85 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

  • Related Posts

    KVM स्कूल में लगी भीषण आग, प्रांगण में खड़ी 2 बसें भी चढ़ी आग की भेंट……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के बीचों बीच हीरा नगर स्थित प्रतिष्ठित केवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार की शाम भीषण आग लग गई। लगभग 7:00 बजे लगी आग नहीं देखते…

    संघर्ष सेवा सहयोग समिति द्वारा ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को किया गया सम्मानित….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। संघर्ष सेवा सहयोग समिति व निशुल्क शिक्षा केंद्र द्वारा उत्तराखंड पुलिस की ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को सम्मानित किया गया। लंबे समय से हल्द्वानी में सेवा दे…