उत्तराखंड हल्द्वानी: चोरगलिया में शराब की दुकान बंद, जन भावनाओं को ध्यान में रख हुई कार्रवाई

Spread the News

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के अनुपालन में तथा जिलाधिकारी नैनीताल के आदेशानुसार, जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, चोरगलिया क्षेत्र में हाल ही में स्थापित देशी शराब की दुकान को आज बुधवार को तत्काल प्रभाव से बंद कर अनुज्ञापन समाप्त कर दिया गया।

उपजिलाधिकारी राहुल शाह और आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट द्वारा मौके पर पहुँचकर दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक का परीक्षण कर एवं शेष स्टॉक को सुरक्षित रूप से हटाकर नियमानुसार स्थानांतरित करने के निर्देश आबकारी विभाग को प्रदान किए गए। दुकान का मौके पर संचालन पूर्णतः बंद कराया गया है।

  • Related Posts

    पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। रिक्त पदों को भरने के लिए जारी आदेश में 14…

    ज्योलिकोट में दूषित पानी पर सरकार का बड़ा एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन…