उत्तराखंड हल्द्वानी: सालों ने जीजा को बेरहमी से पीटा,मौत

Spread the News

हल्द्वानी। शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक तीन सालों ने अपने जीजा को इस कदर पीट दिया कि उसकी मौत हो गई।  मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई है। गफूर बस्ती निवासी 27 वर्षीय अमरीक मूल रूप से दरियाबाग बाराबंकी निवासी  डेढ़ महीने पहले हल्द्वानी आया था। वह यहां पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था। वह यहां कूड़ा बीनकर  गुजर बसर करता था। बीती सोमवार की रात किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद उसके तीन सालों ने उसे बुरी तरह पिटा दिया। आरोप है कि वे अमरीक को अधमरा कर छोड़ गए। वह जैसे तैसे राजपुरा के गौला क्षेत्र में रहने वाली अपनी मौसी के घर चला गया। मंगलवार सुबह उसे चक्कर आया और वह गिर पड़ा। उसे बेस अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी बेस अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम  अमरीक के स्थानीय रिश्तेदारों ने बताया कि उसके माता-पिता गांव से यहां आ रहे हैं, इसके बाद पुलिस को तहरीर सौंपी जा सकती है।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…