उत्तराखंड हल्द्वानी: अधिशासी अभियंता का किया घेराव, सरकारी शुल्क से अधिक रुपए मांगे जाने का आरोप, देखें Video

Spread the News

हल्द्वानी: भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सिराज अहमद के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने तिकोनिया स्थित विद्युत विभाग कार्यालय में अधिशासी अभियंता का घेराव किया। सिराज अहमद ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर नया कनेक्शन जल्द लगाए जाने के एवज में रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगाया।

 

बताया भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिलाध्यक्ष नफीस अहमद ने अपने गोलछा कंपाउंड स्थित घर पर नए विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया है, आवेदन करने के 5 माह बाद भी उन्हें कनेक्शन नहीं मिला है। बताया कि एक कर्मचारी ने उनसे कहा कि आप 7500 रु देदो 4- 5 दिन में मीटर लग जायेगा लेकिन उन्होंने उससे यह कहकर मना कर दिया  कि जब सरकारी फीस 4600 रूपये है तो वह अधिक पैसे क्यों दें। विभाग के चक्कर काटने के बाद  मुश्किल से दिनांक 30 मार्च 2025 को 4600 रु जमा करने का मेसेज आया जिसे आवेदनकर्ता ने दिनांक 15 अप्रेल को जमा कर दिया। इसके बाद मीटर लगानेे वाले कर्मचाारियों द्वारा जल्द मीटर लगाने के लिए चाय पानी के नाम पर रुपए मांगे जाते हैं तो कभी कनेक्शन वायर ना होने की बात कहकर टाल मटोली कि जा रही है। उन्होंने अधिशासी अभियंता ने उपरोक्त प्रकरण की जाँच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रार्थी ने 15 अप्रैल को विद्युत कनेक्शन लगाए जाने  का शुल्क जमा किया है। इसके बाद कनेक्शन किए जाने में लगभग एक माह का समय लग सकता है। जल्द ही उपभोक्ता का नया कनेक्शन लगा दिया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ता द्वारा की गई शिकायत पर अधिकारियों से मामले की जानकारी लिए जाने की बात कही साथ ही कहा कि अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा कि यदि किसी उपभोक्ता द्वारा कनेक्शन के लिए आवेदन किया जाता है तो जल्द से जल्द समय सीमा में उसे कनेक्शन दिए जाने की कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन देने वालों में देने वालों में विकास कुमार चौहान, हरीश लोधी, जीवन आर्य, फ़िरोज़ अहमद, रजनी जोशी, कैलाश पाण्डेय, महेश, के के बोरा, लक्ष्मी नारायण आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…