उत्तराखंड हल्द्वानी: मुखानी में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, चोरी के समान के साथ दो अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

Spread the News

हल्द्वानी। पुलिस व एसओजी ने दो अंतरराज्यीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ क्रमशः 22 और 34 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

बीती 25 अप्रैल को रिवर वैली गेट नंबर 2, कमलुवागांजा, थाना मुखानी निवासी कमला भंडारी ने अपने आवास में हुई चोरी के संबंध में एक लिखित तहरीर दी थी, जिसके आधार पर एफआईआर संख्या 106/25, धारा 331(4)/305(ए) भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उनके अनुसार, चोरी की यह घटना 17-18 अप्रैल की रात को हुई थी। मामले में एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल खुलासे के निर्देश दिए। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के पर्यवेक्षण में,सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी के मार्गदर्शन में, मुखानी थाना अध्यक्ष विजय मेहता और एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों का गहन विश्लेषण किया, जिसमें दो संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियाँ सामने आईं। इनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए मुखबिरों को सक्रिय किया गया और कई संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। सात मई को पुलिस टीम ने एस-मोड़ से आरटीओ की ओर मधुवन कॉलोनी के पास एक खाली प्लॉट के सामने दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना को स्वीकार किया और उनके पास से चोरी किया गया माल बरामद हुआ, जिसमें शामिल हैं:

एक पीली धातु की चेन

चार पीली धातु के टॉप्स

एक कैमरा, एक अडेप्टर और दो चार्जर

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

1.महेन्द्र पाल पुत्र लखपत, निवासी शॉप नं. 77, गुरुनानक मार्केट, ख्याला, तिलक नगर, नई दिल्ली। मूल निवासी ग्राम अकरोली, थाना बनियाढेर, तहसील चंदौसी, जिला सम्भल, उत्तर प्रदेश। उम्र: 54 वर्ष।

आपराधिक इतिहास: महेन्द्र पाल के विरुद्ध दिल्ली सहित अन्य स्थानों पर कुल 22 मुकदमे दर्ज हैं।

2.रामभरोसे पुत्र सूखे कश्यप, निवासी ग्राम अकरोली, थाना बनियाढेर, तहसील चंदौसी, जिला सम्भल, उत्तर प्रदेश। उम्र: 36 वर्ष।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…