उत्तराखंडहल्द्वानी:- ब्रेकिंग – तस्करों ने STF पर की फायरिंग, सिपाही समेत दो घायल, SSP ने जाना घायलों का हाल…….

Spread the News

हल्द्वानी। खन्स्यु क्षेत्र में तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) टीम पर अज्ञात बदमाशों ने अचानक गोली चला दी। फायरिंग में एसटीएफ का सिपाही और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

घायलों को तत्काल हल्द्वानी के कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही एसएसपी मंजूनाथ टीसी तत्काल पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। जानकारी के अनुसार, एसटीएफ सिपाही की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एसटीएफ टीम को इलाके में तस्करी की गतिविधियों की सूचना मिली थी। जब टीम मौके पर पहुंची तो घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन पर टावर तोड़ गोलियां चला दी। जिसमें सिपाही भूपेंद्र मर्तोलिया(50) मूल निवासी मुनस्यारी, हाल निवासी मुखानी और स्थानीय निवासी नर सिंह कोटल्या (69) घायल हो गए। STF द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश फरार हो गए।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जंगल और आसपास के इलाकों में पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीमें तलाश अभियान चला रही हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी है, साथ ही घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।एसएसपी ने कहा है कि इस तरह की घटनाओं को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

  • Related Posts

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…

    कैंची धाम दर्शन को पहुंचे पर्यटकों की कार में लगी आग, देखें Video……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग…