उत्तराखंड हल्द्वानी:- आतिशबाजी के अवैध भंडारण पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, अनियमितताएं मिलने पर 2 गोदाम सील…..

Spread the News

हल्द्वानी। दीपावली पर्व से पूर्व पटाखों के अवैध भंडारण पर प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टिम ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र में पटाखा दुकानों और गोदामों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई दुकानों और गोदाम पर नियमविरुद्ध भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण पाया गया। निरीक्षण के दौरान एक लाइसेंसधारी दुकानदार के पास दुकान के समीप अवैध गोदामों में 1200 किलोग्राम से अधिक पटाखे पाए गए, जबकि एक अन्य दुकानदार के पास भी अनुमेय सीमा से अधिक मात्रा में विस्फोटक सामग्री का अवैध भंडारण किया गया था।

टीम ने मौके पर मिली अनियमितताओं पर दो गोदामों को तत्काल सील कर दिया। साथ ही उपजिलाधिकारी हल्द्वानी द्वारा संबंधित दुकानदारों के खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु विस्फोटक नियमावली, 2008 एवं अग्नि सुरक्षा प्रावधानों के अंतर्गत कारण बताओ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। निरीक्षण दल में नगर मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, एसडीएम राहुल शाह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव करीर, तहसीलदार कुलदीप पांडेय, अग्निशमन अधिकारी मनिंदर पाल सिंह और राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दीपावली पर्व के दौरान किसी भी प्रकार के अवैध पटाखा भंडारण या बिक्री पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि जन सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

  • Related Posts

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी साहिल गिरफ्तार, सम्पत्ति के जब्तीकरण की होगी कार्रवाई….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले के भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर नाबालिग की मां की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए…

    हल्द्वानी में क्रिकेट के नाम पर ठगी का खेल, पूर्व विधायक सहित अन्य हुए ठगी का शिकार…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में आयोजित किए जाने वाले क्रिकेट मैचों से पहले ही बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। EVCL के बैनर तले प्रस्तावित क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन…