उत्तराखंडहल्द्वानी:- सीएससी सेंटरों पर प्रशासन की सख्ती, निरस्त होंगे लाइसेंस….

Spread the News

हल्द्वानी। पूर्व में बनभूलपुरा क्षेत्र में फर्जी स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनाए जाने के मामले का पर्दाफाश होने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। लगातार चलाए जा रहे अभियान में एक के बाद एक गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को खानचंद मार्केट स्थित सीएससी सेंटरों में अधिकारियों द्वारा जांच की तो पता चला कि नैनीताल में सीएससी केंद्र संचालन के लिए लाइसेंस दिया गया है, मगर सेंटर हल्द्वानी में चल रहा है। ऐसे दो सेंटर संचालकों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

उपजिलाधिकारी राहुल शाह ने बताया कि खानचंद्र मार्केट में दो केंद्रों में गड़बड़ियां मिलीं। एक केंद्र का लाइसेंस नैनीताल के नाम से जारी हुआ था, लेकिन उसे खानचंद्र मार्केट में चलाया जा रहा था। इसका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। एक केंद्र में दस्तावेजों का रखरखाव सही से नहीं किया गया था। उन्होंने बताया कि दोनों मामलों में केंद्र संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…

    कैंची धाम दर्शन को पहुंचे पर्यटकों की कार में लगी आग, देखें Video……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग…