उत्तराखंडरामनगर:- भीषण सड़क हादसे में वनकर्मी संविदा चालक की मौत,तीन गंभीर……

Spread the News

रामनगर। पीरूमदारा क्षेत्र में शुक्रवार तड़के हुए सड़क हादसे में वनकर्मी संविदा चालक मनीष बिष्ट की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 3:30 बजे आमपोखरा रेंज में अवैध कटान और तस्करों की गतिविधि की सूचना पर तराई पश्चिमी वन प्रभाग की आमपोखरा रेंज में चालक पद पर कार्यरत चिल्किया निवासी मनीष बिष्ट पुत्र नारायण सिंह बिष्ट रामनगर से सरकारी वाहन लेकर हल्दुआ चौकी में अन्य वनकर्मियों को लेने के लिए निकला। इसी दौरान पीरूमदारा के निकट सामने से आ रही कार से उनके वाहन की जबरदस्त भिंड़त हो गई। इस जोरदार टक्कर में चालक मनीष बिष्ट की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मनीष की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंप दिया है।

  • Related Posts

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…

    सीएम धामी ने मां नंदा के दरबार में टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की की कामना….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। मां नंदा देवी महोत्सव के उल्लास और आस्था के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक मां नंदा देवी मंदिर में पहुंचकर…