उत्तराखंड हल्द्वानी: प्रशासन ने राजपुरा में अवैध भू खंड से हटाया अतिक्रमण, अवैध भू खंडों पर लिया कब्जा

Spread the News

हल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर राजपुरा क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए अभियान चलाया। बृहस्पतिवार को एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए लगभग 1000 वर्गफुट क्षेत्रफल के नज़ूल प्लॉट से अवैध कब्जा हटवाया। कार्रवाई के दौरान मौके पर बने गेट को हटाकर भूमि को मुक्त कराया गया। प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से इन भूखंडों पर कब्जा ले लिया दोबारा अतिक्रमण न हो इसके लिए चेतावनी बोर्ड भी लगा दिए गए हैं। अभियान में नगर निगम और राजस्व विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नज़ूल भूमि पर किसी भी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्यवाही जारी रहेगी।

  • Related Posts

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…