उत्तराखंडहल्द्वानी:- जजी परिसर में ही आपस में भिड़े दो पक्ष, ससुर ने दामाद का फोड़ा सिर……

हल्द्वानी। जजी कोर्ट में उस समय अफरा तफरी मच गई जब वाद के मामले में पहुंचे दो परिवारों के बीच विवाद होने पर ससुर ने दामाद के सिर पर ईंट दे मारी। यही नहीं इसके बाद ससुर ने बीच बचाव करने पहुंची समधन की कलाई को दांत से काट लिया। लहू लुहान दामाद किसी तरह कोर्ट रूम में पहुंचा जहां से उसे कोतवाली भेजा गया।

जानकारी के अनुसार गोरापड़ाव हरिपुर पूर्णानंद निवासी हेमंत कुमार आगरी (32 वर्ष) वाहन चालक हैं। उनके खिलाफ पारिवारिक न्यायालय में वाद विचाराधीन है। मायके में रह रही पत्नी को लाने के लिए न्यायालय में भी वाद दाखिल किया है। बृहस्पतिवार को काउंसलिंग के लिए हेमंत अपने पिता, मां और बहन के साथ और पत्नी आपने पिता के साथ कोर्ट पहुंची। यहां कोर्ट परिसर में पत्नी और ससुर से सामना होने पर हेमंत ने अपने बच्चे के हालचाल के बारे में पूछ लिया। इस बात पर नाराजगी बढ़ गई। आरोप है कि ससुर ने ईंट उठाकर हेमंत के सिर पर दे मारी जिससे उसके सिर से खून बहने लगा। बीचबचाव को पहुंची मां की कलाई पर भी ससुर ने दांत गड़ा दिए। परिसर में मौजूद अधिवक्ता दोनों को अलग करने का प्रयास कर ही रहे थे कि भाभी और ननद भी आपस में भीड़ गई। अधिवक्ताओं ने मुश्किल से दोनों को अलग कराया। चोटिल अवस्था में ही हेमंत कोर्ट में जज के सामने पेश हो गया। वहां से उसे कोतवाली भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि तहरीर मिल गई है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

    जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

    घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

    लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…