उत्तराखंडहल्द्वानी:- सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल, लामाचौड़ में हुआ वार्षिक उत्सव ‘समन्वय – ए कल्चरल कॉन्फ्लुएंस’ का भव्य आयोजन……..

Spread the News

हल्द्वानी। सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल, लामाचौड़ द्वारा शुक्रवार की शाम भव्य वार्षिक उत्सव ‘समन्वय – ए कल्चरल कॉन्फ्लुएंस’ का मनमोहक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पूरे विश्व की संस्कृति को एक मंच पर प्रस्तुत करते हुए “एक विश्व–एक परिवार” का प्रेरणादायी संदेश रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश चन्द्र, एस.पी. सिटी (क्राइम), नैनीताल ने विद्यालय के वरिष्ठ दादा-दादी प्रतिनिधियों के साथ दीप प्रज्वलित कर उत्सव का शुभारंभ किया।

छात्रों ने भारत, रूस, अफ्रीका, स्पेन, कोरिया और अमेरिका की विविध संस्कृति के सम्मोहित कर देने वाले नृत्यों—कुमाऊँनी, भंगड़ा, साल्सा, हिप-हॉप, डिस्को आदि—के माध्यम से मंच पर जीवंत कर दिया।

स्कूल के चेयरमैन,डॉ. प्रवींद्र रौतेला ने अपने संबोधन मैं सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की सेवा ही शिक्षा का मूल उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि विश्व नई तकनीकों के साथ तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और विद्यालय निरंतर सीखकर, अपनाकर और समाज को लौटाकर इसी प्रयास में जुटा है।

स्कूल की निदेशिका रश्मि रौतेला ने कहा कि वार्षिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को सामाजिक मूल्यों, सहयोग, अनुशासन और सेवा की भावना सीखने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

कार्यक्रम में शहर के कई स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं डायरेक्टर्स उपस्थित रहे। अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। अंत मैं प्रबन्ध निदेशक कात्यायन रौतेला ने धन्यवाद ज्ञापित किया

इस अवसर पर सुरेश रौतेला, महिपाल रौतेला,ओम पाल सिंह रौतेला, महिपाल कात्यायन रौतेला, सुरेश मिश्रा, महेश जोशी, मोहन जोशी, तुलिका रस्तोगी, वार्तिका रौतेला, शिवानी सक्सेना, मुकुल किरोला, रीना कार्की, अनिका वर्मा, ऋचा कर्नाटक सहित अनेक विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। रिक्त पदों को भरने के लिए जारी आदेश में 14…

    ज्योलिकोट में दूषित पानी पर सरकार का बड़ा एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन…