उत्तराखंड हल्द्वानी। युवती से दुष्कर्म कर होटल का जीएम फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Spread the News

हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित एक होटल के जीएम पर इवेंट मैनेजमेंट का कार्य करने वाली दिल्ली की युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि शहर के ही  दूसरे होटल में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म की पुष्टि के बाद जीएम के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में दुष्कर्म का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

युवती इवेंट मैनेजमेंट का कार्य करती है। पुलिस को दी तहरीर में युवती ने कहा कि एक होटल के जीएम रोहित बेलवाल को वह पहले से जानती है। रोहित रामनगर के गांव सावल्दे का रहने वाला है। पहले वह रामनगर के एक रिजॉर्ट में नौकरी करता था। वहीं पर वह इवेंट का कार्य करने आई थी। इसके बाद रोहित ने उसे और भी काम दिलवाए थे। तभी से जान पहचान बढ़ गई।

आरोप है कि रोहित ने एक होटल में इवेंट का कार्य कराने के लिए उसे हल्द्वानी बुलाया था। वह हापुड़ निवासी अपनी सहेली के साथ यहां आई। रोहित ने दोनों को मंगलवार रात नैनीताल रोड स्थित एक होटल में ठहरा दिया। रात को वह जबरन उसके कमरे में घुस गया। वहां बैठकर उसने शराब पी और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती व उसकी सहेली के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया।

युवती ने इसकी सूचना पुलिस को दी। भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी के प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि रात में ही फोन से सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचे तो युवती होटल के कमरे में रो रही थी। रात में ही उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां मेडिकल परीक्षण के दौरान दुष्कर्म की पुष्टि भी हो गई।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि जीएम रोहित बेलवाल के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में टीम लगा दी गई है।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…