उत्तराखंड: देहरादून जा रहे हैं तो, जान लें ये खबर!

Spread the News

देहरादून। वीवीआईपी दौरे के मद्देनजर गुरुवार से शनिवार तक देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से इस डायवर्जन प्लान का पालन करने की अपील की है।

ऋषिकेश से देहरादून या मसूरी आने वाले वाहन रानीपोखरी से भोगपुर, थानो, रायपुर होते हुए छह नंबर पुलिया और सहस्त्रधारा क्रॉसिंग पहुंचेंगे, जहां से देहरादून जाने वाले वाहन सर्वे चौक और मसूरी जाने वाले वाहन आईटी पार्क, साईं मंदिर मार्ग से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

हरिद्वार से देहरादून या मसूरी आने वाले वाहन भानियावाला फ्लाईओवर सर्विस लेन, डोईवाला चौक, दूधली मार्ग से कारगी चौक पहुंचेंगे, और वहां से मसूरी जाने वाले वाहन आईएसबीटी, शिमला बाईपास, जीएमएस रोड, कैन्ट, अनारवाला मार्ग से मसूरी जाएंगे।

आशारोड़ी और प्रेमनगर से मसूरी जाने वाले वाहन आईएसबीटी, शिमला बाईपास, जीएमएस रोड, बल्लूपुर चौक, कैन्ट, अनारवाला होकर मसूरी पहुंचेंगे। देहरादून शहर से हरिद्वार या ऋषिकेश जाने वाले वाहन कारगी चौक, दूधली मार्ग, डोईवाला चौक, भानियावाला सर्विस लेन, लालतप्पड, नेपाली फार्म तिराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

मसूरी से हरिद्वार या ऋषिकेश जाने वाले वाहन कुठाल गेट, ओल्ड मसूरी रोड, साईं मंदिर, काठबंगला, किरशाली चौक, आईटी पार्क, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, छह नंबर पुलिया, महाराणा प्रताप, थानो रोड से अपने गंतव्य की ओर भेजे जाएंगे। शहर के भीतर भी ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। ईसी रोड से मसूरी जाने वाले वाहन सर्वे चौक, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, आईटी पार्क, साईं मंदिर मार्ग से मसूरी जाएंगे।

घंटाघर से मसूरी जाने वाले वाहन द ग्रेट वैल्यू, कैनाल रोड, काठबंगला पुल, साईं मंदिर होकर मसूरी पहुंचेंगे। हाथीबडकला और दिलाराम से मसूरी जाने वाले वाहन दिलाराम, ग्रेट वैल्यू, कैनाल रोड, काठबंगला पुल, साईं मंदिर मार्ग से मसूरी जाएंगे। पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि इस दौरे के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…