उत्तराखंड देहरादून:- स्कूल से लौट रही छात्राओं से छेड़छाड़, बेकरी के अंदर खींचने का प्रयास……..

Spread the News

देहरादून। कारगी चौक के निकट स्कूल से लौट रही छात्राओं के साथ बेकरी में काम करने वाले तीन आरोपितों ने छेड़छाड़ कर दी। आरोपित छात्राओं को जबरन बेकरी के अंदर ले जाने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान शोर मचने पर लोग एकत्र हो गए। लोगों ने दो आरोपितों को पकड़ लिया जबकि एक फरार हो गया। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है जबकि फरार आरोपित की तलाश की जा रही है। घटना के बाद भारी संख्या में पहुंचे स्थानीय लोगों ने हंगामा किया और बेकरी सीज करने की मांग की।

पुलिस को दी तहरीर में दो महिलाओं ने बताया कि शुक्रवार को उनकी पुत्री स्कूल से घर आ रही थी। रास्ते में 5 स्टार नाम से बेकरी है, जहां पर काम करने वाले तीन युवक अकसर बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं और वीडियो बनाते हैं। उनकी पुत्री जब स्कूल से घर आ रही थी तो आरोपित अमित, मोइनुद्दीन व महफूज ने उनका रास्ता रोका उन्हें बेकरी के अंदर ले जाने की कोशिश की। आरोपितों ने बच्चियों के साथ गंदी हरकत करते हुए उनका हाथ पकड़ा।

पहले भी बच्चियों के साथ कर चुके हैं छेड़छाड़

एक महिला ने बताया कि स्कूल से लौट रही बच्चियों के साथ आरोपित पहले भी छेड़छाड़ कर चुके हैं। पहले तो उन्हें समझाया गया था, लेकिन इसके बाद भी वह नहीं सुधरे और शुक्रवार को एक बार फिर इस तरह की घटना को अंजाम दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने बेकरी के बाहर खूब हंगामा किया। इसके चलते काफी देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने घटनास्थल पर ही शिकायतपत्र लेकर तत्काल मुकदमा दर्ज किया

  • Related Posts

    27 सूत्रीय मांगों को लेकर, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने हल्द्वानी के साथ ही प्रदेशभर में सोमवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को…

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…