उत्तराखंडः बेटी दामाद ने मिल कर पिता को लगाया चुना, खाते से निकाले 1.10 करोड़ रुपये

Spread the News

हरिद्वार। यहां बेटी दामाद ने मिलकर नकली हस्ताक्षर कर अपने ही पिता के खाते से1.10 करोड़ रुपए निकल लिए। जानकारी के अनुसार रिटायर्ड कर्मचारी ने अपनी बेटी और दामाद के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि बेटी व दामाद ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से 1.10 करोड़ रुपये की रकम निकाल ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार हरिद्वार जिले के महेश महाराज निवासी दयानंद ने रानीपुर कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि वह भेल हरिद्वार से सेवानिवृत्त हुए थे। उनका कहना है कि उनके दो बैंक खाते स्टेट बैंक ऑफ इंडिया रानीपुर और पंजाब नेशनल बैंक आर्यनगर वानप्रस्थ आश्रम ज्वालापुर में क्रमशः 93 लाख और 20 लाख रुपये जमा थे।

आरोप है कि उनकी बेटी शोभा शर्मा और दामाद आशुतोष शर्मा निवासी शिवालिकनगर, रानीपुर ने एलआईसी और म्यूचुअल फंड में निवेश करने का झांसा देकर उनसे चेकों पर हस्ताक्षर करवाकर और बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी साइन कर लगभग 90 लाख रुपये निकाल लिए। बात यहीं खत्म नहीं हुई। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक में संयुक्त खाते का दुरुपयोग कर उनकी बेटी ने शेष 20 लाख रुपये भी निकाल लिए। आरोप है कि इन पैसों के संबंध में न कोई एलआईसी की रसीद दी गई, न ही कोई निवेश संबंधी दस्तावेज दिये।

अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता उन्हें तब चला जब  पत्नी की तबीयत खराब होने पर पैसों की जरूरत पड़ी तो उन्होंने पासबुक मांगी। चेकबुक और पासबुक तक उनके दामाद ने अपने पास रख ली थी। जो मांगने पर भी उसने नहीं दी। इसके बाद वह खुद बैंक जाकर स्टेटमेंट निकालने चले गये। जब उन्होंने डिटेल देखी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गईं। उनके खाते से 1.10 करोड़ रुपये की रकम निकाली गई थी। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली रानीपुर में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    पीली कोठी क्षेत्र में सड़क किनारे रखें पाइपों से टकराई कार, हादसे में डॉक्टर घायल…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर में चल रहे विकास कार्यों में हुई विभागीय लापरवाही के चलते सड़क दुर्घटना में एक डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल डॉक्टर का निजी…

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…