उत्तराखंड हल्द्वानी: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत

हल्द्वानी। शहर में सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार देर रात पॉलीसिट के निकट नैनीताल रोड पर काठगोदाम की ओर से आ रही बाइक सड़क किनारे लगे पीपल के पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रोहित कुमार 25 निवासी पटकोट रामनगर और विवेक आर्य 19 निवासी रतखान जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

पुलिस के अनुसार दोनों युवक छोई गांव के एक रिसार्ट में नौकरी करते थे। दोनों काठगोदाम विवाह समारोह से वापस लौट रहे थे पालीशीट के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पीपल के पेड़ से जा टकराई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों द्वारा दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

Advertisement
  • Related Posts

    उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले..देखें लिस्ट…

    हल्द्वानी नगर निगम को मिली नई नगर आयुक्त, आषिमा गोयल संभालेंगी जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले सीडीओ देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईएएस…

    35 नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार…

    हल्द्वानी। ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 35 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…