उत्तराखंड:-मुख्यमंत्री धामी ने किया अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ – मुनस्यारी हेली सेवा का शुभारंभ……

Spread the News

देहरादून। उत्तराखंड में परिवहन को सुगम बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़ान योजना) के अंतर्गत हल्द्वानी–अल्मोड़ा और पिथौरागढ़–मुनस्यारी हेली सेवाओं का अपने आवास से वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन हवाई सेवाओं से आम नागरिकों के साथ ही पर्यटकों को भी आसान और तेज़ आवागमन का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा और मुनस्यारी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण नगर हैं, और अब हेलीकॉप्टर सेवा के माध्यम से इन तक पहुँचना बेहद आसान होगा। हल्द्वानी से अल्मोड़ा पहुँचने में लगने वाले तीन से चार घंटे का सफर अब हेली सेवा से चंद मिनटों में तय किया जा सकेगा।इसी तरह पिथौरागढ़ से मुनस्यारी की पाँच से छह घंटे की लंबी दूरी भी अब चंद मिनटों में पूरी हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सेवा से पर्यटन और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

  • Related Posts

    ज्योलीकोट में जलजनित बीमारियों पर प्रशासन सख्त, घर-घर होगी सैंपलिंग….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी/ज्योलीकोट। ज्योलीकोट क्षेत्र में जलजनित रोगों से बढ़ रही बीमारी को लेकर सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलीकोट सहित गाजा, सरियाताल,…

    रोडवेज ट्रैफिक शाखा हल्द्वानी में नई कार्यकारिणी का गठन, कौशल जोशी अध्यक्ष और दिनेश भंडारी बने मंत्री….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की ट्रैफिक शाखा हल्द्वानी के चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया में कौशल जोशी को अध्यक्ष, दिनेश भंडारी को…