उत्तराखंड:- चायबागान में बोरे में मिली लाश के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी भाई गिरफ्तार…..

Spread the News

देहरादून। राजधानी के बसंत विहार थानाक्षेत्र में 22 सितंबर को चाय के बागान में बोरे में मिली युवती की लाश की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने हत्या के आरोप में फरार भाई विशाल को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के किरायेदार राजा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि CCTV फुटेज में विशाल अपने किरायेदार के साथ बाइक पर बोरा ले जाते हुए नजर आया था।
जांच अधिकारी वरिष्ठ उप निरीक्षक दुर्गेश कोठियाल के अनुसार, विशाल ने स्वीकार किया कि उसकी बहन विशाखा नशे की आदी थी और उसने घर का रसोई गैस सिलिंडर बेच दिया था। इसी बात पर झगड़ा हुआ और उसने बहन की हत्या कर दी। इसके बाद किरायेदार की मदद से लाश को बोरे में भरकर चाय बागान में फेंक दिया। घटना के समय उनकी मां अस्पताल में ऑपरेशन के लिए भर्ती थीं।

Related Posts

पंजाबी वूमेंस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, कनिका वासुदेवा ने सौंपी जिम्मेदारियां…..

Spread the News

Spread the News2026-28 के लिए पदाधिकारियों का मनोनयन, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों को नई गति देने का संकल्प हल्द्वानी। कैनाल रोड स्थित होटल में पंजाबी वूमेंस क्लब हल्द्वानी की वर्ष…

लेबर क्वार्टर हटाने की मांग को लेकर कॉलोनीवासियों का फूटा गुस्सा, प्रवेश बंद कराने की भी उठी मांग..Video.

Spread the News

Spread the Newsपत्थरबाजी की घटना के बाद सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, पार्षद समेत बड़ी संख्या में लोग हुए एकजुट हल्द्वानी। तल्ली बमौरी शक्ति नगर क्षेत्र स्थित लेबर क्वार्टर से…