उत्तराखंड:- व्यापारी को लूट पत्नी के लिए खरीदी साड़ी,आरोपी गिरफ्तार…….

Spread the News

पिथौरागढ़। बुजुर्ग व्यापारी से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लुट के आरोप में पकड़ा गया अभियुक्त गैंगस्टर है,जो पहले भी मोबाइल लूटने और स्मैक तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है।

जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को नगर में सब्जी की दुकान चलाने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यापारी फैयाज खान दुकान बंद कर घर जा रहे थे। दुकान से कुछ ही दूर अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और उनकी जेब से 21 हजार रुपये लूटकर फरार हो गया। घटना में चोटिल बुजुर्ग व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर सौंपी।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। घटना स्थल की सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने पर लिन्ठूड़ा निवासी सागर सोराड़ी नाम सामने आया। घटना के तीसरे दिन आरोपी को ऐंचोली से गिरफ्तार कर लिया गया। ऐंचोली चौकी प्रभारी ने बताया कि पहले आरोपी ने दुकान के पास रहक बुजुर्ग व्यापारी की रेकी की। दुकान बंद करने के बाद वह व्यापारी के पीछे-पीछे चल दिया। मौका मिलते ही उसने व्यापारी को धक्का देकर उससे रुपये लूट लिए।

पुलिस ने आरोपी के पास से लूट के 17000 रुपए भी बरामद कर लिए हैं। कोर्ट में पैसे के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन करवा चौथ होने के चलते आरोपी ने लुटे गए रुपयो में से पत्नी के लिए साड़ी खरीद कर उसे गिफ्ट की थी। पुलिस ने लूटी हुई रकम से खरीदी हुई साड़ी भी बरामद कर ली है।

Related Posts

रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…

पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

Spread the News

Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…