उत्तराखंड: (बड़ी खबर)- आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई हर तरफ तबाही,10 से अधिक वाहन दबे मलबे में

Spread the News

चमोली: उत्तराखंड में बुधवार को लंबे समय बाद मौसम ने करवट ली। पहाड़ी इलाकों में तेज आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। चमोली जिले के थराली क्षेत्र में मौसम का कहर सबसे ज्यादा देखने को मिला।हल्द्वानी समेत कुमांऊ के जिलों में तेज आंधी तूफान में कई घरों की छतें उड़ा गईं। वहीं कई जगह भारी बारिश के कारण आए मलबे में बहुत से वाहन दब गये।

थराली तहसील के ग्वालदम, डुंग्री, कुलसारी, तलवाड़ी और अन्य गांवों में तेज बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए। थराली बाजार में बरसाती गदेरे के उफान पर आने से 10 से अधिक वाहन मलबे की चपेट में आ गए, जबकि छह से अधिक दुकानों में मलबा और पानी घुस गया।

बुधवार को दोपहर बाद अचानक मौसम बिगड़ गया। तेज आंधी और भारी बारिश के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया। करीब तीन घंटे तक लगातार हुई बारिश से नाले और गदेरे उफान पर आ गए। देवाल मोटर मार्ग कोठी और ऊणी के बीच मलबा आने से मार्ग बंद हो गया है।

मुख्य बाजार थराली में दुकानों में पानी और मलबा घुसने से व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। तहसील मुख्यालय के पास एक नाले में भारी मलबा आने से कई वाहन फंस गए। तहसीलदार अक्षय पंकज ने बताया कि वाहनों को निकाला जा रहा है और फसलों को हुए नुकसान का सर्वे भी जल्द किया जाएगा।

  • Related Posts

    पुलिस का नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार, 55 ग्राम से ज्यादा स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsआई-20 कार में हो रही थी नशीले पदार्थ की तस्करी, पुलिस ने वाहन भी किया सीज नानकमत्ता। ऑपरेशन प्रहार के तहत नानकमत्ता पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी…

    50% आरक्षण के आदेश पर भड़का आक्रोश, एमबीपीजी कॉलेज में छात्र नेताओं का धरना—गेट का ताला तोड़कर परिसर में घुसे…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से छात्रसंघ चुनाव में 50 फीसदी आरक्षण लागू किए जाने का आदेश जारी होते ही एमबीपीजी कॉलेज में विरोध के स्वर तेज हो…