जॉब अलर्ट:: आगे बड़ी अग्निवीर भर्ती की अंतिम तिथि, अब इस तारीख तक कर सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन…

उत्तराखंड: अग्निवीर भर्ती के लिए अब समय सीमा बढ़ा दी गई है। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले युवाओं के लिए सेना ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 10 अप्रैल से बढ़ाकर 25 अप्रैल कर दी है। सेना भर्ती कार्यालय निदेशक कर्नल महेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष 12 मार्च से 10 अप्रैल तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख घोषित की गई थी। अब इसे बढ़ाकर 25 अप्रैल कर दिया गया है।

भर्ती के लिए (www. joinindianarmy.nic.in) पर अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इस बार अभ्यर्थी दो पदों पर एक साथ आवेदन कर सकेंगे। वहीं दौड़ में ग्रुप और समय सीमा में बदलाव किया है। दौड़ में दो की जगह चार ग्रुप होंगे। पहले पांच मिनट 45 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर अभ्यर्थी क्वालीफाई होते थे। अब 6 मिनट 15 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर भी क्वालीफाई कर दिया जाएगा।

  • Related Posts

    अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध निर्माण से लेकर जर्जर भवन तक ढहाए…

    शनि बाजार रोड और बनभूलपुरा में निगम की कार्रवाई, रास्तों से हटाए अवरोध; खाली भूमि पर विकास कार्यों की बनेगी योजना हल्द्वानी। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने…

    भांजी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे मामा की हादसे में मौत, दूसरे बाइक सवार ने भी तोड़ा दम…

    बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बहनोई समेत दो लोग घायल हल्द्वानी। रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों…